वाहन चेकिंग में 1. 40 लाख रुपये जुर्माने राशि की वसूली

सहरसा। सदर पुलिस ने शहर में वाहन चेकिग चलाकर वाहन चालकों से जुर्माना वसूल किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 07:47 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 07:47 PM (IST)
वाहन चेकिंग में 1. 40 लाख
रुपये जुर्माने राशि की वसूली
वाहन चेकिंग में 1. 40 लाख रुपये जुर्माने राशि की वसूली

सहरसा। सदर पुलिस ने शहर में वाहन चेकिग चलाकर वाहन चालकों से जुर्माना वसूल किया। रविवार को पूरे दिन भर सदर थानाध्यक्ष राजमणि के नेतृत्व में पूरे शहर में वाहन चेकिग अभियान चलाया। वाहन चेकिग अभियान के दौरान सदर पुलिस ने शहर के थाना चौक, रिफ्यूजी कॉलोनी, अगवानपुर चौक, तिवारी टोला, सर्वा ढाला सहित शहर के कई अन्य हिस्सों व चौक चौराहों पर वाहन चेकिग चलाया। वाहन चेकिग के दौरान सदर पुलिस हर चौक चौराहों पर महिला पुलिस बलों की भी तैनाती की। वाहन चेकिग के दौरान अधिकतर बिना हेलमेट के चला रहे बाइक को पकड़ा। बाइक जब्त कर सदर थाना लाया गया। हर चौक चौराहों से सदर थाना बाइक लाती रही। वहीं जब्त बाइक के दौरान पुलिस लोंगो को समझाती कि हेलमेट पहनने से लोगों की ही सुरक्षा होती है। इसीलिए बाइक चलाते समय हर हमेशा हेलमेट पहनें। यह आपकी ही जान बचाता है। यह पहला मौका है जब सदर पुलिस ने व्यापक स्तर पर चेकिग अभियान चलाकर इतनी बड़ी राशि वसूली है। बिना हेलमेट के चला रहे बाइक सवारों से करीब एक लाख तीन हजार रूपये एवं ओवरलोड एक ट्रेक से 37 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर एक लाख चालीस हजार रूपये जुर्माना वसूला गया। दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी वाहन चेकिग शहर के चौक चौराहों पर नियमित रूप से चल रहा है।

chat bot
आपका साथी