पौधा लगाना और बचाना मानव के लिए आवश्यक

सहरसा। विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडन भारती कृषि महाविद्यालय सह कृषि अनुसंधान केन्द्र अगवानपुर पि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:53 PM (IST)
पौधा लगाना और बचाना 
मानव के लिए आवश्यक
पौधा लगाना और बचाना मानव के लिए आवश्यक

सहरसा। विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडन भारती कृषि महाविद्यालय सह कृषि अनुसंधान केन्द्र अगवानपुर परिसर में शुक्रवार को वैज्ञानिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर कृषि अनुसंधान केन्द्र अगवानपुर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. केएम सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ लगाना एवं इसकी सुरक्षा करना प्रत्येक मनुष्य का फर्ज ही नहीं कर्तव्य बनता है। वन प्रमंडल पदाधिकारी शशिभूषण झा की मौजूदगी में कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश सिंह, वैज्ञानिक बीके पांडे, डॉ. सुनिता पासवान, वैज्ञानिक मो. नदीम अख्तर, आनंद चौधरी, डॉ. पंकज कुमार राय, अश्विनी कुमार, मिथलेश मंडल आदि द्वारा कृषि अनुसंधान केन्द्र परिसर में अर्जुन, मोहगनी, सरहुल, यूकेलिप्टस आदि दर्जनों पौधे लगाये।

chat bot
आपका साथी