पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधे लगाएं लोग: मंत्री

सहरसा। प्रखंड के भगवती स्थान सिलेट में गुरुवार को बिहार सरकार कला संस्कृति, खेल एवं युवा विभाग के म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:33 PM (IST)
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधे लगाएं लोग: मंत्री
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधे लगाएं लोग: मंत्री

सहरसा। प्रखंड के भगवती स्थान सिलेट में गुरुवार को बिहार सरकार कला संस्कृति, खेल एवं युवा विभाग के मंत्री डा. आलोक रंजन ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधारोपण किया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति पौधे लगाएं ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की एकता के लिए बलिदान दिए थे। उनके याद में सभी कार्यकर्ता छह जुलाई तक सभी शक्ति केंद्र पर पौधारोपण कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने-अपने शक्ति केंद्र में कोरोना टीका के लिए लोगों को जागरूक करने व टीका से होने वाले फायदे की जानकारी देने की बात कही। मंत्री ने कहा कि कोरोना टीका बिलकुल सुरक्षित है। संगठन पर चर्चा करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है। संगठन के मजबूती से ही पार्टी मजबूत होता है। कार्यकर्ता के मान सम्मान के लिए हमेश पार्टी तैयार रहेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनमोल भगत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपीन प्रकाश, मुखिया प्रतिनिधि भोला साह, दिनेश प्रसाद साह, पूर्व मुखिया मनोज यादव, सुरेन्द्र साह, रतन यादव, मुकेश कुमार, अरूण पटेल, पलो शर्मा, रामविलास साह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी