पप्पू की रिहाई के लिए जाप ने सीएम का पुतला फूंका

सहरसा। जाप संरक्षक सह पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के प्रखंड कार्य

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:47 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:47 PM (IST)
पप्पू की रिहाई के लिए जाप  
ने सीएम का पुतला फूंका
पप्पू की रिहाई के लिए जाप ने सीएम का पुतला फूंका

सहरसा। जाप संरक्षक सह पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के प्रखंड कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय स्थित मां काली मैदान परिसर में सीएम नीतीश का पुतला दहन कर अपने आक्रोश का इजहार किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष महेश यादव के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन में जिलाध्यक्ष रंजन यादव, जिला महासचिव अरुण यादव, किसान प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष अरविद यादव , पप्पू यादव, अमित कुमार, प्रियांशु कुमार उर्फ पी के , लालू , संजय , सुमन, मदन यादव, राजदीप यादव, स्यामसुन्दर यादव, प्रभाष यादव, इंदल यादव आदि शामिल थे। जिला महासचिव अरुण यादव ने कहा कि नेता की रिहाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी