कंप्यूटर साइंस जीवन का अभिन्न अंग : बीडीओ

सहरसा। रामजानकी उच्च विद्यालय पिपरा के परिसर स्थित कुशल युवा केंद्र का शुभारंभ बीडीओ उप

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 01:45 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 01:45 AM (IST)
कंप्यूटर साइंस जीवन का अभिन्न अंग : बीडीओ
कंप्यूटर साइंस जीवन का अभिन्न अंग : बीडीओ

सहरसा। रामजानकी उच्च विद्यालय पिपरा के परिसर स्थित कुशल युवा केंद्र का शुभारंभ बीडीओ उपप्रमुख एवं मुखिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कर किया। बीडीओ दीपक राम ने कहा कि आज के युग में कंप्यूटर साइंस जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के बिना विकास संभव नहीं है। इसीलिए मनुष्य को कुशल और सक्षम बनना जरूरी है। शिक्षा की महत्ता पर उन्होंने कहा कि शिक्षा कोई भी हो उसे ग्रहण करने से व्यक्ति का विकास होता है। उपप्रमुख दिनेश कुमार यादव ने कहा कि उक्त केंद्र लगभग दो वर्ष पूर्व बनकर तैयार हुआ लेकिन इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं रहने के कारण यह चालू नहीं हो पाया था। मुखिया रेखा देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं एवं युवतियों के शैक्षणिक विकास के लिए कम्प्यूटर शिक्षा लेने के लिए यह केन्द्र आवश्यक था। उन्होंने अधिकारियों से इस केन्द्र में और सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। केन्द्र समन्वयक राजबहादुर ने बताया कि अभी तीन बेच में कुल 60 छात्रों का नामांकन हुआ है। इस अवसर पर लर्नर फैसिलेटर के रूप में मिथुन, रवि और सक्षम को तैनात किया गया है। कार्यक्रम में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश रंजन, पूर्व मुखिया शैलेंद्र कुमार, सत्यनारायण, तेजनारायण यादव, स्वच्छता समन्वयक जय कृष्ण यादव, अशोक पासवान आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए ।

chat bot
आपका साथी