12 बजे तक बंद रहता है बनमा का अंचल और प्रखंड कार्यालय

सहरसा। दिन के 12 बजे लेट नहीं तीन बजे भेंट नहीं होने की तर्ज पर चल रहा है बनमा ईटहरी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:51 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:51 PM (IST)
12 बजे तक बंद रहता है बनमा 
का अंचल और प्रखंड कार्यालय
12 बजे तक बंद रहता है बनमा का अंचल और प्रखंड कार्यालय

सहरसा। दिन के 12 बजे लेट नहीं, तीन बजे भेंट नहीं होने की तर्ज पर चल रहा है बनमा ईटहरी के अंचल और प्रखंड कार्यालय का कामकाज। अंचल व प्रखंड कार्यालय में बुधवार को दोपहर 12 बजे तक ताला लटक रहा। वहीं बाबूओं और अधिकारियों के इंतजार में लोग खड़े थे।

अंचल कार्यालय के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि काफी देर से ताला नहीं खुला है। वैसे 12 बजे के बाद अंचल कर्मी कामख्या नारायण कार्यालय का ताला खोलकर अपने कमरे मे गए। अन्य सभी कर्मी कार्यालय में नहीं थे। जानकारी के अनुसार यह कार्यालय सहरसा, खगड़िया ट्रेन परिचालन के साथ ही खुलती है। पदाधिकारी अनुमंडल मुख्यालय तो कर्मचारी सहरसा जिला मुख्यालय में रहते हैं। प्रतिदिन ट्रेन से सिमरीबख्तियारपुर फिर टेम्पो की सवारी कर प्रखंड मुख्यालय पहुंचते हैं। ट्रेन के लेट होने या कैसिल होने पर आना भी उचित नही समझते हैं। इस संबंध में अंचलाधिकारी अक्ष्यवट तिवारी ने बताया कि हम बाहर हैं, दो कर्मियों को जिला भेजा गया है। कामख्या नारायण का तो जानते ही हैं एक बजे के बाद आते हैं। बीडीओ चंद्रगुप्त बैठा ने हम पटना आए हुए है। जानकारी प्राप्त हुआ है अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा।

chat bot
आपका साथी