एसडीओ ने कई जनवितरण दुकानों का किया औचक निरीक्षण

एसडीओ ने अनुमंडल के कई जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान का औचक निरीक्षण किया। एसडीओ बीरेंद्र कुमार ने लाभुकों से भी डीलर द्वारा वितरण किए जा रहे खाद्यान्न की जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 07:38 PM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 07:38 PM (IST)
एसडीओ ने कई जनवितरण दुकानों का किया औचक निरीक्षण
एसडीओ ने कई जनवितरण दुकानों का किया औचक निरीक्षण

सहरसा। एसडीओ ने अनुमंडल के कई जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान का औचक निरीक्षण किया। एसडीओ बीरेंद्र कुमार ने लाभुकों से भी डीलर द्वारा वितरण किए जा रहे खाद्यान्न की जानकारी ली।

एसडीओ ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में इस बार दो माह का खाद्यान्न एक साथ वितरण किया जाना है। उन्होंने बताया कि डीलर खाद्यान्न वितरण करने से पूर्व घर-घर जाकर डीलर द्वारा पॉश मशीन पर उपभोक्ताओं का निशान ले लिया जाता है। परंतु, उपभोक्ताओं को खाद्यान्न देने के लिए दौड़ाया जाता है ।उन्होंने लाभुकों से कहा कि जब खाद्यान्न लें तभी पॉश मशीन पर निशान लगाएं। जितना खाद्यान्न लें उतने का ही रसीद लें। ताकि आपके हक का हनन ना हो। उन्होंने कहा कि जिस उपभोक्ताओं का राशन कार्ड से आधार सीडिग नहीं हुआ है वह 19 मार्च तक अपना आधार सीडिग करा लें अन्यथा उनका राशन कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा। एसडीओ ने खमहौती पंचायत के दो डीलर मोहम्मद इकबाल ,मोहम्मद तारिक एवं नगर पंचायत सैनी टोला स्थित डीलर उमेश राम की दुकानों की का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुकों से पूछा दो माह का खाद्यान्न आप लोगों को दिया गया है या नहीं। उपभोक्ताओं ने बताया कि उन लोगों को दो माह का खाद्यान्न दिया गया है। एसडीओ द्वारा उक्त तीनों डीलरों की दुकानों की पंजी एवं भंडारण का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि कहीं किसी प्रकार की अनियमितता नहीं देखी गई है। उपभोक्ता अपने हक के प्रति जागरूक होंगे तभी उनके हक की रक्षा हो पाएगी। जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी