सूबे में खुलेंगे आर्ट और स्पो‌र्ट्स विश्वविद्यालय : मंत्री

बिहार सरकार के कला संस्कृति युवा व खेल मंत्री डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि बिहार में जल्द ही विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी जबकि तीन सौ करोड़ की लागत से मधुबनी में आर्ट विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 11:25 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 11:25 PM (IST)
सूबे में खुलेंगे आर्ट और स्पो‌र्ट्स विश्वविद्यालय : मंत्री
सूबे में खुलेंगे आर्ट और स्पो‌र्ट्स विश्वविद्यालय : मंत्री

सहरसा। बिहार सरकार के कला संस्कृति युवा व खेल मंत्री डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि बिहार में जल्द ही विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी, जबकि तीन सौ करोड़ की लागत से मधुबनी में आर्ट विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। सभी प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम व स्पो‌र्ट्स एकेडमी का निर्माण कराया जा रहा है।

शनिवार को परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में बिहार के खिलाड़ियों की प्रतिभा तराशने हेतु हर स्तर पर प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में एक आउटडोर स्टेडियम बनाने का लक्ष्य है। अबतक कुल 352 स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति दी गई है जिसमें से 165 स्टेडियम का निर्माण पूरा हो चुका है। मंत्री ने कहा कि राज्य के प्रतिभावान विद्यालय के खिलाड़ियों के लिए एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र योजना संचालित है। सूबे के 23 जिलों में 41 केंद्र संचालन की योजना स्वीकृत है। जिसमें 29 केंद्र बालक व 12 केंद्र बालिकाओं के लिए है। इसके अलावा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से खिलाड़ी कल्याण कोष योजना संचालित है। इंडोर खेल को बढ़ावा देने के लिए सूबे के 26 जिलों में 661 लाख की लागत से व्यायामशाला सह खेल भवन का निर्माण कराया गया है। जिसमें सहरसा भी शामिल है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर बिहार के सपनों को साकार करने के लिए हर क्षेत्र में कार्य हो रहा है। पूरे सूबे के कलाकारों की प्रतिभा को निखारने की पहल हो रही है। मोइनुल हक स्टेडियम पटना का भी कायाकल्प किया जाएगा। ताकि बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, डा. विजयशंकर, विनय झा, दिनेश यादव, भैरव झा, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी