वर्ष 2022 में सहरसा बन जाएगा नगर निगम

सहरसा। सहरसा नगर परिषद अगले वर्ष यानि 2022 में नगर निगम में तब्दील हो जाएगा। जबकि ओवरब्रिज नि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:57 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:57 PM (IST)
वर्ष 2022 में सहरसा बन जाएगा नगर निगम
वर्ष 2022 में सहरसा बन जाएगा नगर निगम

सहरसा। सहरसा नगर परिषद अगले वर्ष यानि 2022 में नगर निगम में तब्दील हो जाएगा। जबकि ओवरब्रिज निर्माण को लेकर भी पहल करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया। यह जानकारी मंगलवार को सहरसा के विधायक डॉक्टर आलोक रंजन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पत्रकारों को दी।

विधायक ने बताया कि सहरसा कोसी प्रमंडल का मुख्यालय है। लेकिन सहरसा नगर परिषद जो नगर निगम की अहर्ता रखता था वह नहीं बन पाया। जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2021 के जनगणना के उपरांत नगर परिषद चुनाव से पूर्व इसे सहरसा को नगर निगम में परिवर्तित करने का भरोसा दिया। जबकि सहरसा में ओवरब्रिज निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई का करने का आग्रह करते हुए सीएम को बताया कि सहरसा बंगाली बाजार ढाला पर रेल ओवरब्रिज नहीं रहने के कारण शहर में जाम की समस्या हमेशा बनीं रहती है। शहर को एक दूसरे भाग से जोड़ने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण आवश्यक है। खासकर स्वास्थ्य सुविधाओं और छात्रों के लिए भी यह काफी महत्वपूर्ण है। विधायक ने बंगाली बाजार के अलावा गंगजला में ओवरब्रिज निर्माण कराने के दिशा में कार्रवाई का अनुरोध किया। विधायक ने बताया कि इस मांग पर मुख्यमंत्री ने अपने सचिव मनीष वर्मा को बुलाकर इस संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया।

विधायक ने पूर्व सैनिकों के सैनिक कल्याण बोर्ड की कार्यालय सहरसा में खोलने व इसके संचालन के लिए आग्रह किया। बताया कि पूरे बिहार में यह कार्यालय सिर्फ नौ जगह संचालित है। जिसमें मिथिला, कोसी, सीमांचल में एक भी नहीं है। इस बोर्ड के संचालन से क्षेत्र के सभी सैनिक पूर्व सैनिक व उनके आश्रितों को विभिन्न सुविधा उपलब्ध हो सकेगी जिसपर मुख्यमंत्री ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिया। इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर चर्चा कर सहरसा के विकास के दिशा में कार्रवाई का अनुरोध किया।

chat bot
आपका साथी