बुजुर्ग महिला की हत्या कर गढ्डे में फेंका शव

सहरसा। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद लालू टोला के समीप सुभाष सिंह चिमनी के गढ्डे से एक 65 वर्षीय महिला का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। स्वजनों ने महिला की हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस भी हत्या मानकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:59 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:59 PM (IST)
बुजुर्ग महिला की हत्या 
कर गढ्डे में फेंका शव
बुजुर्ग महिला की हत्या कर गढ्डे में फेंका शव

सहरसा। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद लालू टोला के समीप सुभाष सिंह चिमनी के गढ्डे से एक 65 वर्षीय महिला का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। स्वजनों ने महिला की हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस भी हत्या मानकर मामले की छानबीन में जुट गई है। महिला की पहचान सोनबर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के खड़गपुर निवासी रामदेव चौधरी की पत्नी के रूप में हुई है।

महिला के पुत्र डोमी चौधरी ने बताया कि करीब बीस वर्षों से लगातार उनकी मां चार बजे सुबह टहलने के लिए निकलती थी। जहां से लालू टोला स्थित दुकान पर घूमते हुए जलावन हेतु रोजाना घनश्याम सिंह के ईंट भट्ठा के पास जाती थी। शुक्रवार की सुबह भी करीब चार बजे वह जलावन लाने गई थी। लेकिन 10 बजे दिन तक वापस घर नहीं पहुंची। जिसके बाद शव बरामद हुआ। पुत्र ने बताया कि मां के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर शव को पानी भरे गड्ढ़े में फेंक दिया गया। सुभाष सिंह के चिमनी पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो हत्या का खुलासा हो सकता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम²ष्टया हत्या प्रतीत हो रहा है। छानबीन की जा रही है। लेकिन हत्या क्यों और किसने की इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

---

सीमा विवाद में फंसी रही पुलिस

----

शव मिलने के 10 घंटे बाद तक थाना के सीमा विवाद में मामला फंसा रहा। हालांकि बाद में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार सदलबल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। सीमा सोनवर्षा कचहरी थाना व सिमरीबख्तियारपुर के रहने के कारण दोनों थाना की पुलिस मंत्रणा करती रही। बाद में सिमरीबख्तियारपुर पुलिस पहुंचकर छानबीन शुरू की।

chat bot
आपका साथी