नवविवाहिता की हत्या कर घर के पीछे शव दफनाया

जासं सहरसा सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया डीह टोला में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को घर के पीछे दफना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:14 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:14 PM (IST)
नवविवाहिता की हत्या कर  घर के पीछे शव दफनाया
नवविवाहिता की हत्या कर घर के पीछे शव दफनाया

जासं, सहरसा: सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया डीह टोला में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को घर के पीछे दफना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे़ से निकालकर कार्रवाई शुरु कर दी है। हत्या लगभग 15 दिनों पहले करने की बातें सामने आ रही है।

सौरबाजार थाना क्षेत्र के अजगेबा गांव की मृतका की मां विमला देवी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री नंदनी उर्फ कंचन कुमारी की शादी कोपरिया के देवनारायण राम के पुत्र संजीत राम से 15 मई को हुई थी। शादी के बाद पुत्री ससुराल चली गई। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा। इसके बाद दामाद व उनके स्वजनों द्वारा उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किये जाने लगा जबकि शादी में दामाद को बाइक, लैपटाप व सोने की चैन के अलावा 51 हजार दिया गया था। उसके बाद हमलोगों से पुत्री की बात भी दो माह से नहीं हो रही थी। खोजबीन की गई लेकिन पुत्री का कुछ पता नहीं चल सका। पूछने पर ससुराल पक्ष के स्वजनों व दामाद द्वारा बहला दिया जाता था। 26 नवंबर की शाम जब कोपरिया पहुंचे तो खोजबीन किये । पता चला कि दामाद संजीत राम, विपीन राम, नारायण राम, राजो राम, मंजू देवी, अनिशा कुमारी ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने के बाद शव को घर के पीछे दफना दिया। थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार ने बताया कि गड्ढ़े को खोदकर सड़ी-गली शव को बरामद किया गया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी