लोगों की समस्या से अवगत हुए पूर्व विधायक

सहरसा। पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन ने बुधवार को प्रखंड के विभिन्न गांव का भ्रमण का लोगों क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:30 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:13 AM (IST)
लोगों की समस्या से अवगत हुए पूर्व विधायक
लोगों की समस्या से अवगत हुए पूर्व विधायक

सहरसा। पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन ने बुधवार को प्रखंड के विभिन्न गांव का भ्रमण का लोगों की समस्या से अवगत हुए। इस दौरान रौता में साधारण रूप से आयोजित कृष्णाष्टमी मेला में भी भाग लिया। पूर्व विधायक ने रोता, नादो, रामपुर, चंदौर पश्चिम पंचायत के गांव में घूमकर अधिक बारिश के कारण हुए धान की क्षति का जायजा लिया। पूर्व विधायक ने कहा कि किसान के क्षति का मुआवजा के लिए सरकार से मांग की जा रही है, जल्द ही राज्य सरकार इस दिशा में किसान के हित में निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या का समाधान करना ही हमारी प्राथमिकता है। जब विधायक थे तब भी लोगो की बीच रहते थे, विधायक नहीं भी हैं तब भी लोगो के समस्या के समाधान लिए हर समय आगे रहते हैं। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन प्रकाश, राजकुमार साह, नारायण साह अमीन, पवन साह, अविनाश कुमार सिंह, पप्पू पंडित समेत अन्य लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी