मंत्री ने विवाह भवन का किया उद्घाटन

सहरसा। रविवार को बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री डा. आलोक रंजन ने बनगांव रोड सुभ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Mar 2021 05:38 PM (IST) Updated:Mon, 15 Mar 2021 05:38 PM (IST)
मंत्री ने विवाह भवन का किया उद्घाटन
मंत्री ने विवाह भवन का किया उद्घाटन

सहरसा। रविवार को बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री डा. आलोक रंजन ने बनगांव रोड, सुभाष चौक स्थित रॉयल बैंक्वेट होटल एवं विवाह भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में मंत्री के अलावा पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, जफर आलम, अरूण कुमार समेत शहर के लगभग राजनीतिक दल के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

उपस्थित लोगों ने सहरसा जैसे छोटे शहर में इतना खूबसूरत विवाह भवन सह होटल बनाए जाने के लिए प्रोपराइटर उमर हयात गुड्डू को बधाई दी। कहा कि यह भव्य विवाह भवन शहर की खूबसूरती को बढ़ाएगा और लोगों को अब लड़के वालों की मांग पर शादी के लिए अपनी लड़की को लेकर बड़े शहरों में जाने की नौबत नहीं उत्पन्न होगी।

इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन के मौके पर शाहपुर कमाल के विधायक ललन यादव, जिप अध्यक्ष अरहुल देवी, नप अध्यक्ष रेणु सिंहा, उपाध्यक्ष उमेश यादव, जदयू नेता अंजुम हुसैन राजद जिलाध्यक्ष मो. ताहिर, अजय कुमार सिंह, धनिकलाल मुखिया, वार्ड पार्षद विमल किशोर उर्फ बम यादव, थानाध्यक्ष राजमणि, अवर निरीक्षक द्रवेश कुमार, अमरज्योति जयसवाल, अर्जुन चौधरी, साबिर हुसैन, शेर अफगान मिर्जा, रोशन झा, मोहिउद्दीन राईन, रमण झा, पंकज कुमार साह, शोएब सानू, चंद्रशेखर अधिकारी, जावेद अनवर चांद, हन्नी चौधरी, प्रो. वसी अहमद सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद मौजूद रहे। प्रोपराइटर उमर हयात गुड्डू ने उपस्थित लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि शहर की मांग के अनुसार उन्होंने यह प्रयास किया है। यहां लोगों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी