पथ निर्माण मंत्री का जलाया पुतला

सहरसा। जिले में ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी को लेकर कोशी युवा संगठन ने पथ निर्माण म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 07:20 PM (IST)
पथ निर्माण मंत्री का जलाया पुतला
पथ निर्माण मंत्री का जलाया पुतला

सहरसा। जिले में ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी को लेकर कोशी युवा संगठन ने पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

मौके पर युवाओं ने कहा कि शहर के बीचों-बीच रेलवे लाइन होने के कारण शहर दो भागों में बंटा हुआ है। रेलगाड़ियों के आने-जाने के क्रम में ढाला बंद रहने के कारण पूरा शहर जाम हो जाता है। ऐसे में रोजाना सहरसावासियों को इस जाम का सामना करना पड़ता है।

इतने सालों में एक ओवरब्रिज नहीं बनवा पाना स्थानीय जनप्रतिनिधियों की नाकामयाबी को दर्शाता है। वर्षों से सहरसा वासी को एक ओवरब्रिज के लिए तरसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोशी युवा संगठन वर्षों से ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष कर रही है। पिछले कई वर्षों से लगातार धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल, बाजार बंद, रेल चक्का जाम जैसे कई तरह का आंदोलन कर स्थानीय जन प्रतिनिधियों से लेकर बिहार सरकार तक को सहरसा वासियों को जाम से होने वाली परेशानियों से अवगत कराने का काम किया है।

chat bot
आपका साथी