मंत्री ने कृषि योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश

सहरसा। शुक्रवार को कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए कृषि विभाग द्व

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jun 2020 07:32 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jun 2020 07:32 PM (IST)
मंत्री ने कृषि योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
मंत्री ने कृषि योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश

सहरसा। शुक्रवार को कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का समीक्षा की तथा अधिकारियों को विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं में तेजी लाकर किसानों को लाभांवित करने का निर्देश दिया। कृषि मंत्री ने संयुक्त कृषि निदेशक यदुनंदन प्रसाद यादव, जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सिंह, जिला कृषि परामर्शी डॉ. मनोज कुमार सिंह, उप परियोजना निदेशक आत्मा राजेश कुमार सिंह व प्रखंड उद्यान पदाधिकारी मिथिलेश कुमार के साथ जल- जीवन हरियाली अभियान, गरमा बीज वितरण की समाप्ति एवं खरीफ बीज वितरण पर विशेष रूप से चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि सही समय पर बीज उपलब्ध कराने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। मंत्री ने मार्च- अप्रैल माह में बारिश, ओलावृष्टि एवं तेज आंधी से फसल क्षति के संबंध में जानकारी मांगी। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि सहरसा जिले में अप्रैल माह में फसल क्षति हुई थी, उसके आलोक में 62796 किसानों को लाभ दिया गया है। मंत्री ने वैश्विक कोरोना महामारी में सभी पदाधिकारियों- कर्मियों द्वारा बेहतर कार्य करने के लिए बधाई देते हुए मौसम में बदलाव होने की आशंका से बाढ़ और सुखाड़ से निपटने हेतु कृषि अधिकारियों को तैयार रहने का निर्देश दिया। मंत्री ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की आमलोगों को जानकारी देने हेतु प्रमुख चौक-चौराहे पर होर्डिंग लगाने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी