कृषि मंत्री ने की समीक्षा

सहरसा। शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए बिहार के कृषि मंत्री ड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jun 2020 07:30 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jun 2020 07:30 PM (IST)
कृषि मंत्री ने की समीक्षा
कृषि मंत्री ने की समीक्षा

सहरसा। शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने बनमाइटहरी प्रखंड के प्रखंड स्तरीय कृषि पदाधिकारी एवं कृषि कर्मियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मंत्री ने बताया कि इनपुट अनुदान में इस बार त्वरित गति से राज्य के किसानों को अनुदान का लाभ दिया गया। राज्य में बीज की आपूर्ति समय से किया गया। बीज की होम डिलीवरी की सुविधा भी किसानों के बीच पहुंचाई गई तथा विभिन्न योजनाओं के बारे में किसान सलाहकार कृषि समन्वयकों से बात कर ससमय कार्य को पूरा किया गया। इसके लिए उन्होंने कर्मियों का उत्साहव‌र्द्धन किया। मौके पर प्रखंड उद्यान पदाधिकारी रणजीत सिंह, कृषि समन्वयक आशुतोष आनंद, महेश प्रसाद, मिथिलेश कुमार, किसान सलाहकार रविद्र कुमार रवि, भरत कुमार, सुशील कुमार, संजय कुमार, आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी