पार्टी का जनाधार बढाने और संगठन मजबूती पर दिया बल

सहरसा। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा स्थान प्रांगण में मंगलवार को प्रखंड जदयू की बैठक में पार्टी का जनाधार बढ़ाने एवं संगठन मजबूती पर बल दिया गया। प्रखंड अध्यक्ष राहुल मुखिया की अध्यक्षता एवं प्रभारी अरुण कुमार सिंह के संचालन में संपन्न बैठक में जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने नीतीश सरकार की कई योजनाओं की चर्चा कर आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आने की अपील की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 05:24 PM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 05:24 PM (IST)
पार्टी का जनाधार बढाने और
संगठन मजबूती पर दिया बल
पार्टी का जनाधार बढाने और संगठन मजबूती पर दिया बल

सहरसा। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा स्थान प्रांगण में मंगलवार को प्रखंड जदयू की बैठक में पार्टी का जनाधार बढ़ाने एवं संगठन मजबूती पर बल दिया गया। प्रखंड अध्यक्ष राहुल मुखिया की अध्यक्षता एवं प्रभारी अरुण कुमार सिंह के संचालन में संपन्न बैठक में जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने नीतीश सरकार की कई योजनाओं की चर्चा कर आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आने की अपील की। नेताओं ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर में बिहार में जिस तरह से प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग काम कर नियंत्रण पाया, वह पूरे देश के लिए मिसाल बनी। पार्टी के सभी प्रकोष्ठ को मजबूत करने एवं निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जोड़ने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने नए अध्यक्ष को पूर्ण समर्थन देने एवं पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम बनाने की बात कही। इसमें सुनील कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद अशोक पासवान, इश्तियाक खान, निशा पांडेय, स्मिता सिंहा, हीरेंद्र सिंह, सोहन झा, गरीबदास, कुंदन सिंह, महेंद्र दास, महिषी अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार देव, नूर आलम, बुलबुल सिंह, चंडी ठाकुर, शाहनवाज आलम, खुर्शीद राइन, मंसूर खान, मो कलाम, अशफाक खान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी