सोहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मनाने का निर्णय

सहरसा। थाना परिसर में बुधवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 06:48 PM (IST)
सोहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मनाने का निर्णय
सोहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मनाने का निर्णय

सहरसा। थाना परिसर में बुधवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों से कोरोना गाइडलाइन के अनुरुप बकरीद पर्व मनाने का आग्रह किया गया। बैठक में लोगों ने कहा कि सौरबाजार प्रखंड के सभी पंचायत के गांव में लोग आपसी भाइचारे के साथ बकरीद पर्व मनाते हैं। लोगों ने सोहार्दपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व मनाने का निर्णय लिया। बैठक में बीडीओ सोनिया ढनढनिया, सीओ संजय कुमार झा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुधाकर पांडे, हाजी मुस्तकीन, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मु. गफार खां, मु. इसलाम, मुखिया अनमोल भगत, पूर्व मुखिया अंजनी कुमार यादव, मनोज यादव, समिति सदस्य डा. कपिलदेव कुमार, अवेधश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी