जिले में मंथर गति से हो रहा मास्क का वितरण

सहरसा। सरकार ने ग्रामीण इलाके में सभी परिवारों को छह-छह मास्क वितरण का निर्देश दिया ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 05:18 PM (IST)
जिले में मंथर गति से हो रहा मास्क का वितरण
जिले में मंथर गति से हो रहा मास्क का वितरण

सहरसा। सरकार ने ग्रामीण इलाके में सभी परिवारों को छह-छह मास्क वितरण का निर्देश दिया है, परंतु जिले में यह कार्य काफी मंथर गति से चल रहा है। जिले के 151 पंचायत में अबतक मुश्किल से 50 पंचायतों में मास्क वितरण किया गया, वह भी शत-प्रतिशत वितरण नहीं किया गया है। एकतरफ कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर मास्क वितरण में हो रही देरी के कारण संक्रमण के फैलाव की भी संभावना बढ़ती जा रही है।

----

जीविका को मिला 17 लाख मास्क बनाने का आदेश

----

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिले के सभी पंचायतों में आबादी के अनुसार जीविका को 17 लाख दस हजार मास्क बनाने का निर्देश दिया है। गत वर्ष भी जिले की जीविका समूह ने नौ लाख से अधिक मास्क बनाकर राज्य में अपना अव्वल स्थान बनाया था। इस वर्ष भी जीविका समूह की सात सौ से अधिक दीदियां इस कार्य में लगी हुई है, परंतु अबतक मात्र 11 लाख मास्क ही बनाया जा सका है। ऐसे में 20 मई तक जिले में मास्क का वितरण पूरा हो पाना कठिन प्रतीत होता है।

-------

जिले में मास्क निर्माण व वितरण की स्थिति

----

प्रखंड- मांग प्राप्त मास्क - वितरित मास्क

बनमा इटहरी- 93350 84185- 61460

कहरा- 213658 101118- 81842

महिषी- 259000 259000- 253454

नवहट्टा- 144000 40800- 19020

पतरघट- 150000 105000- 90000

सलखुआ- 99000 42000- 31374

सत्तरकटैया- 186864 111000- 63000

सौरबाजार- 225000 41700- 41700

सिमरीबख्तियारपुर- 264000 240000- 192000

सोनवर्षा- 228000 168000- 149000

----

डीएम के निर्देश पर जीविका द्वारा युद्ध स्तर पर मास्क निर्माण किया जा रहा है। जैसे- जैसे मास्क उपलब्ध हो रहा है, उसका वितरण किया जा रहा है। उम्मीद है कि शीघ्र ही सभी पंचायतों में मास्क वितरित कर दिया जाएगा।

अहमद अली अंसारी,

जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सहरसा।

chat bot
आपका साथी