विधायक रत्‍‌नेश सादा ने लिया क्वारंटाइन केंद्रों का जाएजा

सहरसा। क्षेत्रीय विधायक रत्‍‌नेश सादा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड क्षेत्र के क्वार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:13 PM (IST)
विधायक रत्‍‌नेश सादा ने लिया 
क्वारंटाइन केंद्रों का जाएजा
विधायक रत्‍‌नेश सादा ने लिया क्वारंटाइन केंद्रों का जाएजा

सहरसा। क्षेत्रीय विधायक रत्‍‌नेश सादा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड क्षेत्र के क्वारंटाइन केंद्रों पर आवासित प्रवासियों का जायजा लिया तथा सरकारी स्तर पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेते हुए हर सहयोग दिलाने का भरोसा दिया। अंचलाधिकारी अनंत कुमार ने बताया कि लगभग पांच सौ प्रवासी मजदूरों को ठहराया गया है।

विधायक रत्नेश सादा ने मवि. कपसिया में मौजूद बीडीओ दीपक राम, सीओ अनन्त कुमार, डॉ.संतोष कुमार झा, दंडाधिकारी राजेश कुमार से जानकारी लेते कहा कि निस्सहायों एवं बेसहारों की सच्ची मन से सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इस महामारी के संकट की घड़ी में बिहारियों के लिए एक साथ देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासियों के लिए स्पेशल ट्रेन व बस लाने का काम किया है। लगभग 12 लाख प्रवासी मजदूर बिहार पहुंच चुके हैं। क्वारंटाइन केंद्रों पर खाने-पीने, मिलने वाली किट सहित स्वच्छता की जानकारी ली तथा क्वारंटाइन में आवासित प्रवासियों को तीन माह तक प्रतिमाह 10 किलो खाद्यान्न सहित एक किलो चना और तथा एक किलो दाल सहित एक हजार राशि दिये जाने की बात कही। इस मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजकुमार साह, पूर्व जिप सदस्य अंजनी सिंह, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, पंकज सिंह, संतोष सिंह, राघव सिंह, गोविद सादा, दिवाकर सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी