लेनदेन के विवाद में मजदूर को गोली मारकर किया जख्मी

सहरसा। थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप रोता के समीप शुक्रवार को पैसे की लेनदेन में हुए विवाद पर एक मजदूर को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। वहीं गोली मारने वाले युवक को पकड़कर लोगों ने पिटाई कर दी जिसमें वह भी जख्मी हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 06:35 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 06:35 PM (IST)
लेनदेन के विवाद में मजदूर को  गोली मारकर किया जख्मी
लेनदेन के विवाद में मजदूर को गोली मारकर किया जख्मी

सहरसा। थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप रोता के समीप शुक्रवार को पैसे की लेनदेन में हुए विवाद पर एक मजदूर को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। वहीं गोली मारने वाले युवक को पकड़कर लोगों ने पिटाई कर दी जिसमें वह भी जख्मी हो गया।

जानकारी के अनुसार, रोता के एक दर्जन से अधिक मजदूर पेट्रोल पंप रोता में लगी बस से मजदूरी करने के लिए पंजाब जा रहे थे। सभी मजदूर बस में बैठे हुए थे। बस खुलने वाली थी। उसी दौरान रोता निवासी सोहन सिंह मजदूर ब्रजेश सादा से पैसा मांगने पहुंच गया। पैसा मांगने को लेकर दोनों के बीच बहस हो गयी। इसी दौरान सोहन सिंह ने ब्रजेश सादा के कनपटी में गोली मारकर जख्मी कर दिया। बस में सवार अन्य मजदूरों ने गोली चलाने वाले सोहन सिंह को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची सौरबाजार पुलिस दोनों जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरबाजार में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गोली से जख्मी ब्रजेश सादा की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी