चार पहिया वाहन की ठोकर से मजदूर जख्मी

सहरसा। सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत स्थित बखरी गांव साहू टोला वार्ड नंबर बारह में मंगलवार को जागीर गांव की ओर जा रही एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर जख्मी हो गये।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:07 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 05:07 PM (IST)
चार पहिया वाहन की ठोकर से मजदूर जख्मी
चार पहिया वाहन की ठोकर से मजदूर जख्मी

सहरसा। सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत स्थित बखरी गांव साहू टोला वार्ड नंबर बारह में मंगलवार को जागीर गांव की ओर जा रही एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर जख्मी हो गये। लोगों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया। जहां उसकी स्थिति चिताजनक है।

जानकारी के अनुसार, बखरी गांव निवासी स्वर्गीय दभंगी साह का पुत्र रामोतार साह अपने गांव में ही चलितर के यहां मजदूरी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चार पहिया वाहन की चपेट में आ गये। घटना के बाद लोगों को जुटता देखकर वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। बाद में जख्मी मजदूर को अस्पताल भेजा गया। लोगों ने वाहन रोककर रखा है। मुखिया बीणा कुमारी ने कहा कि प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करे।

chat bot
आपका साथी