स्थिर है कोसी नदी का जलस्तर

सहरसा। कोसी नदी का जल स्तर सामान्य बना हुआ है। नेपाल के बराह क्षेत्र में बारिश थमने के बाद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:43 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:43 PM (IST)
स्थिर है कोसी नदी का जलस्तर
स्थिर है कोसी नदी का जलस्तर

सहरसा। कोसी नदी का जल स्तर सामान्य बना हुआ है। नेपाल के बराह क्षेत्र में बारिश थमने के बाद कोशी बराज पर विगत दो दिनों से जलस्त्राव दो लाख के नीचे ही रहा है। सोमवार को दस बजे दिन में एक लाख 71 हजार 650 क्यूसेक एवं आठ बजे शाम एक लाख 89 हजार 190 क्युसेक पानी छोड़ा गया था। मंगलवार की सुबह आठ बजे एक लाख 91 हजार 980 क्यूसेक एवं दोपहर 12 बजे एक लाख 86 हजार 985 क्यूसेक पानी बराज पर दर्ज किया गया। सीओ अबु अफसर में बताया कि कोसी का पानी उतरकर घर आंगन से बाहर निकलने लगा है। लेकिन गांव के निचले इलाके में फैल गया है।

chat bot
आपका साथी