50 वर्षों से बलुआहा में हो रहा है कार्तिक मेला

सहरसा। प्रखंड क्षेत्र के बलुआहा में तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा पूजा सह मेला का आयोजन किया गय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 06:01 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 06:01 PM (IST)
50 वर्षों से बलुआहा में हो रहा है कार्तिक मेला
50 वर्षों से बलुआहा में हो रहा है कार्तिक मेला

सहरसा। प्रखंड क्षेत्र के बलुआहा में तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा पूजा सह मेला का आयोजन किया गया। रविवार की रात भगवान कार्तिकेय का पट खुलते ही सोमवार एवं मंगलवार को दिनभर भगवान का पूजन एवं दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुटने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि बलुआहा में 50 वर्ष से अधिक समय से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा पूजा सह मेला का उद्घाटन जदयू के वरिष्ठ नेता राजकुमार साह एवं शमशाद आलम ने संयुक्त रुप से किया। मौके पर पूर्व मुखिया किशोर पासवान, कन्हैया लाल साह, उप मुखिया कपलेश्वर साह, राजीव कुमार, मनोज साह, पवन चौधरी, पंकज कुमार, जयजयराम पासवान सहित अन्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी