अर्चना आनंद बनी महिला जदयू जिलाध्यक्ष

सहरसा। बिहार प्रदेश महिला जनता दल (यू) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्वेता विश्वास और प्रदेश प्रभारी ड

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 05:33 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 05:33 PM (IST)
अर्चना आनंद बनी महिला जदयू जिलाध्यक्ष
अर्चना आनंद बनी महिला जदयू जिलाध्यक्ष

सहरसा। बिहार प्रदेश महिला जनता दल (यू) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्वेता विश्वास और प्रदेश प्रभारी डॉ. सुहेली मेहता ने वीरगांव की पूर्व मुखिया अर्चना आनंद को सहरसा महिला जनता दल (यू) का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेता जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, मो. मोइद्दीन राईन, सोहन झा, मानवेन्द्र ठाकुर खोखा, बुलबुल सिंह, इश्तियाक खान, डॉ. लुतफुल्लाह, राजकुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजकुमार साह, स्मिता सिंहा, जदयू नेता सह वीरगांव मुखिया शिवेन्द्र कुमार जिशु, पिटू सरकार,नूर आलम राईन, केशव चौधरी, शंकर कुमार, प्रशांत वत्स, अनवर आलम, देवेंद्र देव, राहुल मुखिया, उपेन्द्र दास, पप्पू सिन्हा धीरज कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महिला संगठन मजबूत होने की संभावना जताई।

वहीं, जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर अर्चना आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय संसदीय दल अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सीपी सिंह, सांसद वशिष्ट नारायण सिंह, दिनेशचंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास और प्रभारी सुहेली मेहता, विधायक रत्नेश सदा, गुंजेश्वर साह प्रदेश सचिव प्रभात रंजन झा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिला है, मैं उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगी। सरकार के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर घर-घर तक पहुंचाने का काम करूंगी।

chat bot
आपका साथी