नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ जाप ने फूंका पीएम का पुतला

सहरसा। जन अधिकार पार्टी (लो.) के तत्वावधान में शुक्रवार को नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ थाना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 07:13 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:16 AM (IST)
नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ जाप ने फूंका पीएम का पुतला
नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ जाप ने फूंका पीएम का पुतला

सहरसा। जन अधिकार पार्टी (लो.) के तत्वावधान में शुक्रवार को नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ थाना चौक पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन किया। वहीं बिल का जदयू द्वारा समर्थन किये जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। स्टेडियम के समीप से जुलूस की शक्ल में निकले कार्यकर्ता पीएम व गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना चौक पहुंचे जहां पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष महबूब आलम जीबू, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश महासचिव शशिभूषण यादव, रमेश शर्मा, गणेश यादव, रौशन सम्राट, शकील यादव, अनवार सिद्धिकी, तारिक खान, पंकज यादव, फिरोज, मो. फिरोज, युवा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय यादव समेत अन्य मौजूद थे। वहीं मुखिया सह युवा शक्ति के प्रदेश महासचिव इंदल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष नूनू यादव, जिलाध्यक्ष जीबू आलम, रंजन यादव, समीर पाठक ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि यह बिल धर्मनिरपेक्षता पर कुठाराघात है। इससे आपसी वैमनस्यता आएगी। कहा कि धार्मिक उन्माद फैलाने का हक किसी भी सरकार को नहीं है। जिस कारण इस बिल का विरोध लगातार किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि एक समय बिहार के सीएम यह कहते थे कि मिट्टी में मिल जाएंगे परंतु भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। अब वो बीजेपी के साथ भी गये और संघ-गोडसे युक्त सियासत शुरू की है। उन्होंने कहा कि जदयू को सदन में इस बिल का विरोध करना चाहिए था परंतु वह भी बीजेपी के सुर में सुर मिलाकर बिहार की जनता को धोखा दिया है।

chat bot
आपका साथी