लॉकडाउन में छिन गया वेंडरों का रोजगार

सहरसा। पूर्व मध्य रेल सहरसा स्टेशन पर लॉकडाउन के कारण कई वेडरों से रोजगार छिन गया। वेंडर के अभाव में सहरसा स्टेशन पर आज भी कई स्टॉल बंद पड़े हैं। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए खोला गया वाटर स्टाल बंद है। कई महीनों से सहरसा स्टेशन की यही स्थिति बनी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:00 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:00 PM (IST)
लॉकडाउन में छिन गया वेंडरों का रोजगार
लॉकडाउन में छिन गया वेंडरों का रोजगार

सहरसा। पूर्व मध्य रेल सहरसा स्टेशन पर लॉकडाउन के कारण कई वेडरों से रोजगार छिन गया। वेंडर के अभाव में सहरसा स्टेशन पर आज भी कई स्टॉल बंद पड़े हैं। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए खोला गया वाटर स्टाल बंद है। कई महीनों से सहरसा स्टेशन की यही स्थिति बनी हुई है। सहरसा स्टेशन पर पूर्व की तरह अभी यात्रियों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। लॉकडाउन के कारण स्टॉल भी 24 घंटे के लिए नहीं खुलते हैं। फूड प्लाजा में यात्रियों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। यात्रियों को रात में भूखे पेट ही स्टेशन पर गुजारनी पड़ती है जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। सहरसा स्टेशन पर करीब दो दर्जन से अधिक वेंडर काम छोड़कर अन्यत्र चले गए हैं जिससे स्टॉल संचालकों की परेशानी बढ़ी हुई है। आइआरसीटीसी ने हर स्टॉल को खोलने का निर्देश दिया है। इसके बाद भी कई स्टॉल बंद पडे हुए हैं। सहरसा स्टेशन पर सब मिलाकर करीब 50 वेंडरों की संख्या है जिसमें 11 खोमछा, 11 स्टॉल, सात ट्रॉली, एक फूड प्लाजा शामिल है। इसमें से कई बंद ही दिखते हैं। सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर यात्रियों की सुविधा के लिए सस्ते दर पर शुद्ध पेयजल काउंटर खोला गया था। कोरोना काल में पानी एटीएम भी बंद है। सहरसा स्टेशन से वर्तमान में 18 जोड़ी ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

------------------------

बंद रहता है अमूल स्टॉल

सहरसा स्टेशन पर अमूल दूध से बने उत्पादों की बिक्री के लिए सहरसा स्टेशन पर दो स्टॉल खोले गये। दोनों स्टॉल अधिकतर बंद ही रहते हैं। स्टॉल बंद रहने से यात्री परेशान दिखते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए खोले गए स्टॉल के बंद रहने से यात्रियों को अमूल उत्पाद सामानों की कमी खलने लगी है।

---------------------

कोट

पूर्व मध्य रेलवे के सभी स्टेशनों पर सभी स्टॉल सहित फूड प्लाजा को नियमित रूप से खोलने का निर्देश दिया गया है। सहरसा से रेल परिचालन भी धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। यात्रियों की सुविधा का हर तरह से ख्याल रखा जा रहा है।

प्रमोद कुमार, सुपरवाइजर, आइआरसीटीसी, पूर्व मध्य रेल

chat bot
आपका साथी