सिविल सर्जन ने किया सीएचसी का निरीक्षण

सहरसा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरबाजार में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. ललन कुमार ने निरीक्षण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 05:23 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 05:23 PM (IST)
सिविल सर्जन ने किया सीएचसी का निरीक्षण
सिविल सर्जन ने किया सीएचसी का निरीक्षण

सहरसा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरबाजार में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. ललन कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीएस ने अस्पताल की साफ सफाई, मरीज के लिए बनने वाली भोजन, बेड की उपलब्धता समेत अन्य कई बिन्दुओं पर बारिकी से जांच की। सीएस ने मिशन परिवार विकास अभियान केंद्र का निरीक्षण करते हुए कहा कि 14 जनवरी से जारी यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। इस अभियान में परिवार कल्याण के विभिन्न साधनों का उपयोग के लिए उत्प्रेरित किया जाता है। सीएस ने अस्पताल की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि सीएचसी में जो व्यवस्था की कमी है उसे जल्द सुधार करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के मौके पर जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रियरंजन भास्कार, स्वास्थ्य प्रबंधक हेन्ड्री टर्नर, लेखापाल नीरज कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी