सहरसा : आजादी के आंदोलन में सहरसा की रही बड़ी भूमिका: अपर जिला जज

गांधी जयंती पर शनिवार को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया गया। इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विनोबा आश्रम सहरसा से पदयात्रा निकाली गई। इसे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मोतीस कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 06:31 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 06:31 PM (IST)
सहरसा : आजादी के आंदोलन में सहरसा की रही बड़ी भूमिका: अपर जिला जज
सहरसा : आजादी के आंदोलन में सहरसा की रही बड़ी भूमिका: अपर जिला जज

सहरसा। गांधी जयंती पर शनिवार को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया गया। इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विनोबा आश्रम सहरसा से पदयात्रा निकाली गई। इसे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मोतीस कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। सहरसा की धरती ऐतिहासिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। यहां के स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान आजादी के आंदोलन में काफी महत्वपूर्ण रहा है।

यह पदयात्रा जज कोठी पहुंची जहां 31 मार्च 1934 की शाम में महात्मा गांधी पहुंचे थे और एक एवं दो अप्रैल 1934 को रुके थे। ज्ञात हो कि जनवरी 1934 में भूकंप से बिहार का कई जिला प्रभावित हुआ, जिसमें सहरसा का पंचगछिया सर्वाधिक प्रभावित रहा। बापू वहां भी गए और एक सार्वजनिक सभा को संबोधित भी किया था। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम मोतीस कुमार सिंह, अपर सत्र न्यायाधीश पंचम पुष्पम कुमार झा, सबजज चतुर्थ मनीष कुमार ,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम राजेश कुमार दूबे, रवि कुमार चौधरी, कुंदन कुमार गुप्ता, न्यायिक दंडाधिकारी संतोष कुमार , प्रो महेंद्र झा, नीरज कुमार, दुर्गा कांत पिटू के अलावे पदयात्रा में शामिल किशोर न्याय परिषद के सदस्य अरविद कुमार झा ,बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रणव कुमार संजीव , बिनोवा आश्रम के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, संजय राणा, शंकर सिंह, रामचंद्र साह, अधिवक्ता वीरेंद्र पोद्दार ,सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश कुमार, श्रीकांत पोद्दार मुखिया ,अनिल चौधरी, संजीव राय, उमेश प्रसाद गुप्ता, आनंद कुमार आदि ने भी गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद अगस्त क्रांति के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके बाद यह पदयात्रा वीर कुंवर सिंह चौक ,इंदिरा गांधी चौक, दौरमा होते पंचगछिया सोशल क्लब तक पहुंची। जहां जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले एक विधिक जागरूकता शिविर का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दूसरी ओर गांधी जयंती के मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में समाहरणालय प्रांगण से रन फार फ्रीडम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त साहिला, विशिष्ट अतिथि सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने शामिल होकर युवाओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र उपनिदेशक अमल किशोर पासवान के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीएड कालेज के प्राचार्य जयकांत पासवान एवं योग गुरु चंदेश्वरी प्रसाद मौजूद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी