डीलर के यहां जा रहे अनाज लदे ट्रैक्टर को लूटने का किया प्रयास

सहरसा। बिहार राज्य खाद्यान्न गोदाम. पतरघट से मंगलवार को संध्या गोलमा पश्चिमी पंचायत के एक डीलर यहां जा रहे ट्रैक्टर पर लदे अनाज को असामाजिक तत्वों द्वारा लूटने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जनवितरण खाद्यान्न के डोर स्टे डिलेवरी परिवहन अभिकर्ता द्वारा सूचना दिए जाने पर ओपी अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खाद्यान्न लदे ट्रैक्टर को सुरक्षित ओपी पर लाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:25 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:25 PM (IST)
डीलर के यहां जा रहे अनाज लदे 
ट्रैक्टर को लूटने का किया प्रयास
डीलर के यहां जा रहे अनाज लदे ट्रैक्टर को लूटने का किया प्रयास

सहरसा। बिहार राज्य खाद्यान्न गोदाम. पतरघट से मंगलवार को संध्या गोलमा पश्चिमी पंचायत के एक डीलर यहां जा रहे ट्रैक्टर पर लदे अनाज को असामाजिक तत्वों द्वारा लूटने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जनवितरण खाद्यान्न के डोर स्टे डिलेवरी परिवहन अभिकर्ता द्वारा सूचना दिए जाने पर ओपी अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खाद्यान्न लदे ट्रैक्टर को सुरक्षित ओपी पर लाया गया।

डिलेवरी परिवहन अभिकर्ता मनोज कुमार ने इस घटना को लेकर बिहार

राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि ट्रैक्टर संख्या बीआर 19डी 8921 से पीएमजी का 45 क्विटल खाद्यान्न गोलमा पश्चिमी के डीलर राजीव कुमार के यहां भेजा गया था। डीलर के घर के सामने ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अनाज सहित ट्रैक्टर को लूटने का प्रयास किया गया। लेकिन स्थानीय लोगों के सहयोग से लूटने से बचाया जा सका। सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर खाद्यान्न सहित ट्रैक्टर को ओपी पर लाया गया है।

इस बाबत आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि इस घटना की गहराई से जांच की जा रही है। मामला आपूर्ति अभिकर्ता का है। जबतक डीलर खाद्यान्न को रिसिव नहीं करता है तबतक यह आपूर्ति अभिकर्ता का मामला है। वहीं ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र कहते हैं कि इस मामले को लेकर मुझे आवेदन नहीं मिला है। लूटने के प्रयास की जानकारी दी गई थी तो खाद्यान्न सहित ट्रैक्टर को ओपी पर सुरक्षित लाया गया है। विभागीय अधिकारियों के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी