बाढ़ संघर्षात्मक कार्य की जांच के लिए उड़नदस्ता टीम गठित

सहरसा। बाढ़ अवधि 2021 के दौरान बाढ़ संघर्षात्मक कार्य की जांच हेतु राज्य के विभिन्न मुख्य अभियंता प्रक्षेत्र के लिए सात उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। यह उड़नदस्ता न्यूनतम 10 प्रतिशत कार्य का रैंडम जांच कर जांच प्रतिवेदन मुख्यालय को सौंपेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:36 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:36 PM (IST)
बाढ़ संघर्षात्मक कार्य की जांच 
के लिए उड़नदस्ता टीम गठित
बाढ़ संघर्षात्मक कार्य की जांच के लिए उड़नदस्ता टीम गठित

सहरसा। बाढ़ अवधि 2021 के दौरान बाढ़ संघर्षात्मक कार्य की जांच हेतु राज्य के विभिन्न मुख्य अभियंता प्रक्षेत्र के लिए सात उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। यह उड़नदस्ता न्यूनतम 10 प्रतिशत कार्य का रैंडम जांच कर जांच प्रतिवेदन मुख्यालय को सौंपेगा।

उड़नदस्ता पटना के अधीक्षण अभियंता यादवेंद्र प्रताप सिंह ने जारी पत्र में उड़नदस्ता अंचल एक एवं दो पटना में पदस्थापित अभियंताओं को जांच दल में शामिल किया है। मुख्य अभियंता बाद नियंत्रण एवं जल निस्सरण वीरपुर के लिए उड़नदस्ता प्रमंडल पटना दो के कार्यपालक अभियंता वरुण कुमार एवं उड़नदस्ता अंचल 08 पटना के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार की की अगुवाई में टीम बनाया गया है। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर के लिए कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार एवं सहायक अभियंता नवीन कुमार, पटना के लिए कार्यपालक अभियंता राजकुमार प्रसाद सिन्हा, सहायक अभियंता वीरेंद्र कुमार, गोपालगंज के लिए कार्यपालक अभियंता विनय कुमार एवं भोला शरण तथा समस्तीपुर के लिए सहायक अभियंता नीरज कुमार एवं पुणेन्द्रू कुमार, कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार एवं सहायक अभियंता शैलेंद्र कुमार को इस दल में शामिल किया गया है। जबकि राजकुमार प्रसाद सिंह एवं सहायक अभियंता जुनैद अहमद को कटिहार के लिए दल में शामिल किया गया है। जांच दल जांच प्रतिवेदन बाद नियंत्रण योजना एवं मोनिटरिग अंचल पटना को सौंपेंगे।

----

एक लाख के आसपास है डिस्चार्ज

---

कोसी नदी का जलस्तर सामान्य बना हुआ है। थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव हो रही है। अंचलाधिकारी अबू अफसर ने बताया कि शनिवार कि 12 बजे रात वीरपुर बाराज पर जलस्त्राव 1 लाख 6 हजार क्युसेक नापा गया। जबकि रविवार की सुबह 6 बजे 1 लाख तीन हजार एवं दोपहर 1 लाख तीन सौ एवं शाम चार बजे एक लाख आठ हजार क्युसेक नापा गया है। तटबंध के अंदर बाढ़ जैसी कोई स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी