सहरसा- मानसी रेलखंड के बीच छह रेल पुल पर बाढ़ का खतरा
सहरसा। बाढ़ का पानी पूर्व मध्य रेल के सहरसा-मानसी रेल खंड के बीच कोपरिया- बदला घाट के ब
सहरसा। बाढ़ का पानी पूर्व मध्य रेल के सहरसा-मानसी रेल खंड के बीच कोपरिया- बदला घाट के बीच दोनों रेल पुलों पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रेल पुलों के निकट बाढ़ का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। जिस कारण रेलवे ने बाढ प्रभावित रेल पुल के पास अभियंताओं के दल को तैनात कर दिया है। साथ ही बाढ़ को लेकर सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे है।सहरसा से मानसी रेलखंडों के बीच छह रेल पुलों पर बाढ़ का जलस्तर खतरे के निशान से उपर आ जाने के कारण पूर्व मध्य रेल द्वारा सुरक्षात्मक कदम उठाते हए इन रेल खंडों पर चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग अथवा आंशिक समापन व प्रारंभ कर चलाई जा रही है। स्थिति सामान्य होते ही सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से चलने लगेगी। इन रेल पुलों पर दिन रात पेट्रोलिग करायी जा रही है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दी है।