धीरे-धीरे कोसी नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि

सहरसा। कोसी नदी के जलस्तर में धीरे धीरे वृद्धि हो रही है। बाढ़ अवधि के शुरुआती पहले दिन जहां वीरपुर बराज पर जलस्त्राव 62 हजार क्यूसेक नापा गया। वही दूसरे दिन बुधवार की शाम चार बजे 83 हजार क्यूसेक के पार पहुंच गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:12 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:12 PM (IST)
धीरे-धीरे कोसी नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि
धीरे-धीरे कोसी नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि

सहरसा। कोसी नदी के जलस्तर में धीरे धीरे वृद्धि हो रही है। बाढ़ अवधि के शुरुआती पहले दिन जहां वीरपुर बराज पर जलस्त्राव 62 हजार क्यूसेक नापा गया। वही दूसरे दिन बुधवार की शाम चार बजे 83 हजार क्यूसेक के पार पहुंच गया। सुबह छह बजे 63 हजार 775 क्यूसेक दोपहर 12 बजे 75 हजार क्यूसेक रहा। अंचलाधिकारी अबू अफसर ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा तटबंध सुरक्षित है । तटबंध के अंदर बसे लोगों को भी कोसी नदी के जलस्तर से अभी कोई परेशानी नहीं है।

----

बाढ़ नियंत्रण आदेश जारी

----

बिहार सरकार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने प्रमंडलीय आयुक्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को जारी बाढ़ नियंत्रण आदेश 2021 में कहा है कि सभी पदाधिकारी बाढ़ अवधि में होने वाले परिस्थिति का सामना एकजुट होकर करेंगे सुरक्षात्मक कार्य में तकनीकी अधिकारियों का पूर्ण सहयोग किये जाने की बात कही है। लापरवाह पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासानिक कार्रवाई करने तथा अच्छे पदाधिकारी को मनोबल बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का फरमान जारी किया है।

chat bot
आपका साथी