आग लगने से घर समेत गाय और बछड़े की हुई मौत

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के ओकाही पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित सिसई अगवानपुर चौक के समीप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:29 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:29 PM (IST)
आग लगने से घर समेत गाय 
और बछड़े की हुई मौत
आग लगने से घर समेत गाय और बछड़े की हुई मौत

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के ओकाही पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित सिसई अगवानपुर चौक के समीप रविवार को नहर किनारे बसे एक घर में आग लग गई। घटना में घर समेत एक गाय व बछड़े की मौत झुलसने से हो गई, जबकि एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गया। आग लगने की कारण का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार सिसई अगवानपुर चौक के समीप नहर किनारे बसे योगी पासवान एवं उनके पत्नी समीप के एक चिमनी भट्ठा पर काम करने चले गये थे। बच्चे घर के समीप चौक पर खेल रहे थे। उसी दौरान योगी के घर में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया मगर वे असफल रहे। हालांकि ग्रामीणों के सूचना पर जिला मुख्यालय से अग्निशमन दस्ता पहुंचकर आग को बुझाया। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि घर से सटे गाय घर में खूंटे से बंधे एक गाय और बछड़े की मौत झुलसने से हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया रंधीर यादव एवं पूर्व मुखिया मदन पासवान घटनास्थल पहुंचे और सहयोग का भरोसा दिया। मुखिया ने पीड़ित गृहस्वामी को तत्काल दो हजार की आर्थिक मदद की। वहीं पैक्स अध्यक्ष पिकी कुमारी ने मुआवजा देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी