वायरल वीडियो मामले में मुखिया पति पर केस दर्ज

सहरसा। महिषी उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया के पति गणेश बढ़ई को शादी समारोह में डीजे की धुन पर बार बालाओं के साथ ठुमके लगाना महंगा पड़ गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:01 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 05:01 PM (IST)
वायरल वीडियो मामले में मुखिया पति पर केस दर्ज
वायरल वीडियो मामले में मुखिया पति पर केस दर्ज

सहरसा। महिषी उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया के पति गणेश बढ़ई को शादी समारोह में डीजे की धुन पर बार बालाओं के साथ ठुमके लगाना महंगा पड़ गया। इस मामले में पुलिस ने आपदा अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, मुखिया के भतीजे की बेटी की शादी शुक्रवार की रात महिषी स्थित उनके आवास पर हुई थी। इस दौरान मुखिया पति ने मुखिया जी मन होखे तय बोली गाने पर बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाए थे जिसका वीडियो वायरल हो गया था। एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर वायरल वीडियो की जांच की गई जिसमें मुखिया पति के कोरोना के दौरान ठुमके लगाने की पुष्टि हुई। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए महिषी थानाध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा मुखिया पति पर आपदा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि वायरल वीडियो की जांच में पाया गया कि दौरान मुखिया पति द्वारा कोरोना गाईडलाइन का उल्लंघन किया गया तथा शादी समारोह में अपने दरवाजे पर बने पंडाल में डीजे पार्टी का आयोजन किया गया। कोरोना काल के नियमों का उल्लंघन करते हुए स्टेज पर नर्तकी के साथ डांस कर लोगों की भीड़ जुटाई गई जिसमें शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया। इस दौरान किसी के चेहरे पर मास्क भी नहीं लगा था जो आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 का उल्लंघन है। मामले में मुखिया पति गणेश बढ़ई ने वायरल वीडियो की जानकारी नहीं होने की बात कही।

chat bot
आपका साथी