टीकाकरण के साथ परिवार नियोजन की मिली जानकारी

सहरसा। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को आरोग्य दिवस का आयोजन किया गया। इस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jun 2020 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jun 2020 07:00 PM (IST)
टीकाकरण के साथ परिवार
नियोजन की मिली जानकारी
टीकाकरण के साथ परिवार नियोजन की मिली जानकारी

सहरसा। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को आरोग्य दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को टीका लगवाने आने वाली महिलाओं को परिवार नियोजन को लेकर जागरूक किया गया व संबंधित सामग्री का भी वितरण किया गया। एएनएम के द्वारा महिलाओं को परिवार नियोजन के स्थायी तथा अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी दी गयी।

------

परिवार नियोजन के साधनों की उपलब्ध कराई गई सामग्री

-----

सिमरी बख्तियारपुर के स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद महबूब आलम ने बताया हर बुधवार व शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरोग्य दिवस मनाया जाता है। आरोग्य दिवस में भी परिवार नियोजन स्थायी एवं अस्थायी साधनों के इस्तेमाल में बढ़ोतरी के लिए आरोग्य दिवस पर आने वाली महिलाओं को एएनएम के द्वारा परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी दी गई व सामग्री का वितरण भी किया गया। गर्भवती माताओं को प्रसव के बाद परिवार नियोजन के बारे में एएनएम द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। धात्री माताओं को भी बच्चों में अंतराल रखने की सलाह के साथ उपलब्ध साधनों के बारे में भी बताया गया। इन कार्यों में हमेशा आशा एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा सहयोग किया जाता है। आरोग्य दिवस में करवाये गए इन प्रयासों के कारण पहले की तुलना बहुत बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

-----

नवीन गर्भनिरोधक की दी गई जानकारी

-----

नवीन गर्भनिरोधक जैसे अंतरा एवं छाया के इस्तेमाल सम्बन्धी जानकारी भी आरोग्य दिवस में उपस्थित महिलाओं को दी गई। उन्हें बताया गया कि अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन का इस्तेमाल एक या दो बच्चों के बाद गर्भ में अंतर रखने के लिए दिया जाता है। साल में इंजेक्शन का चार डोज दिया जाता है। वहीं छाया गर्भ निरोधक एक साप्ताहिक टेबलेट है। इसे सप्ताह में एक बार सेवन करना होता है।

वहीं कोविड 19 से बचाव के लिए भी संदेश दिया गया।

chat bot
आपका साथी