धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है जहर: किशोर

सहरसा। वीर शिरोमणि बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के मौके पर पूर्व विधायक सह नव निर्माण्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:48 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:48 PM (IST)
धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है जहर: किशोर
धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है जहर: किशोर

सहरसा। वीर शिरोमणि बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के मौके पर पूर्व विधायक सह नव निर्माण मंच के संस्थापक किशोर कुमार ने वीर कुंवर सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबू कुंवर सिंह हमेशा हमारे लिए प्रेरणा के स्त्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका बलिदान किसी खास जातिवर्ग के लिए नहीं था। आज समाज जाति और धर्म से निकल ही नहीं रहा है। अंग्रेज चले गए लेकिन आज भी फूट डालो और राज करो की नीति चल रही है। विभिन्न जाति में बंटा समाज मानसिक गुलामी से नहीं निकल पाया है। कोई धर्म के नाम पर जहर बंट रहा है, तो कोई जाति के नाम का फसल काट रहा है। इसी कारण हम विकास में पिछड़ गए हैं।

उन्होंने कहा कि आज भारत कोरोना से पूरी तरह प्रभावित है। तिल - तिल कर लोग मर रहे हैं। हम इसलिए इस पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं कि हमारे देश में जिसने शासन किया है। उन्होंने देश में स्वास्थ्य का आधारभूत संरचना तैयार नहीं किया है। लेकिन जैसे यह बीमारी प्रकृति के द्वारा अपने आप ठीक होना शुरू होगा, वैसे ही इसका श्रेय लेने की राजनीति शुरू हो जाएगी। और यहां श्रेय लेने की राजनीति बड़े पैमाने पर की जाती है। हमें इस हाल से निकलना होगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता कोरोना से दम तोड़ रही थी और देश के प्रधानमंत्री व विपक्ष के नेता सब लोग चुनाव में व्यस्त था। लोग दम तोड़ रहे थे, वे रैलियां कर रहे थे। यह दुर्भाग्य की बात है। इससे देश को निकलना होगा।

chat bot
आपका साथी