भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित

सहरसा। भारत विकास परिषद कोसी बिहार प्रांत प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का नगर पंचाय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 04:54 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 04:54 PM (IST)
भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित
भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित

सहरसा। भारत विकास परिषद कोसी बिहार प्रांत प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का नगर पंचायत स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम का संयोजन भारत विकास परिषद महर्षि अरविद शाखा के तत्वावधान में संपन्न हुआ। वहीं इस कार्यक्रम का शुभारंभ भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. केएस ओझा, कोसी बिहार प्रांत के संरक्षक महेंद्र नारायण प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रमोद भगत, प्रांतीय सचिव अनिल कुमार, पर्यवेक्षक राष्ट्रीय वित्त सचिव दीपक रुइया, नेशनल उपाध्यक्ष ग्राम विकास प्रमोद अम्बष्टा, शाखा अध्यक्ष कमलेश्वरी बढ़ई ने भारत माता एवं स्वामी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम गायन से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. केएस ओझा ने इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों में राष्ट्रहित के प्रति जन चेतना उत्पन्न करना कहा। राष्ट्रीय वित्त सचिव दीपक रुइया ने कार्यक्रम की नियमावली को बच्चों के बीच रखा एवं उपस्थित जनमानस को भारत विकास परिषद के प्रकल्प कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। कार्यक्रम में जूनियर वर्ग के कुल पांच एवं वरिष्ठ वर्ग के तीन टीमों ने भाग लिए। दोनों वर्गो में प्रथम स्थान टैगोर पब्लिक स्कूल के आकाश कुमार एवं सचिन कुमार कनिष्ठ, शिवम भारती एवं गौतम कुमार ने वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसे सहरसा में होने वाले क्षेत्रीय स्तर के होने वाले प्रतियोगिता के लिए अग्रसर किया। क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड, पश्चिम बंगाल बिहार एवं उड़ीसा के बच्चे भाग लेंगे। कार्यक्रम के समापन सत्र में सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान दिया गया। जबकि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम को मेडल एवं शील्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा एवं बेगूसराय की टीम के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गोपाल कुमार, अमित कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, संतोष कुमार झा, नितेश रंजन, नन्द कुमार गुप्ता, डॉ. भागेश्वर मिश्र, कमलेश वर्मा, कंचन अंबष्टा, शिव व्रत भगत, बालबोध प्रसाद, जयप्रकाश सिंह, सचिव श्रवण भगत, भागवत प्रसाद सिंह, सहदेव प्रसाद, प्रेरणा कुमारी, रीना सिंहा, बटेश्वर, दीपक, राजेश कुमार आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन जन गन मन गायन से किया गया।

--कार्यक्रम -

जन गन मन गायन से किया गया कार्यक्रम का समापन

-आकाश व सचिन को मिला दोनों वर्गो में प्रथम स्थान

chat bot
आपका साथी