प्लास्टिक उन्मूलन का लिया गया संकल्प

सहरसा। रेल अधिकारियों सहित रेलकर्मियों ने प्लास्टिक उन्मूलन का संकल्प लिया। प्लेटफार्म नंबर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 06:02 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 06:03 PM (IST)
प्लास्टिक उन्मूलन का लिया गया संकल्प
प्लास्टिक उन्मूलन का लिया गया संकल्प

सहरसा। रेल अधिकारियों सहित रेलकर्मियों ने प्लास्टिक उन्मूलन का संकल्प लिया। प्लेटफार्म नंबर दो पर आयोजित एक कार्यक्रम में रेल अधिकारियों ने यात्रियों के बीच स्वच्छता एवं प्लास्टिक उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में यात्रियों से भी इस जन अभियान में सहयोग की अपील की।

पूर्व मध्य रेल सहरसा स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रेल अधिकारियों व कर्मियों ने रेल परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। सहरसा स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक नीरज चन्द्र के संयोजन में आयोजित समारोह में सर्वप्रथम मौजूद लोगों ने गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। रेल परिसर को प्लास्टिक उन्मूलन के लिए शपथ दिलाया गया। स्टेशन अधीक्षक नीरज चन्द्र ने स्टेशन पर मौजूद वेंडरों से भी सिगल यूज प्लास्टिक का त्याग करने को कहा साथ ही यह भी कहा कि पूरे परिसर की साफ सफाई के प्रति भी वेंडर हर हमेशा सचेत रहें।

एईएन मनोज कुमार ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता, प्लास्टिक उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प दिलाया गया। एएमई दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता से मन प्रसन्नचित्त रहता है। भारत स्काउट और गाईड के स्वयंसेवकों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर प्रभात फेरी किया। रेलकर्मियों को शपथग्रहण के बाद रेल अधिकारियों सहित रेलकर्मियों ने प्लेटफार्म पर स्वच्छता रैली निकाल कर रेलयात्रियों को स्वच्छता के लिए जन जागरण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल चिकित्सा पदाधिकारी डा. अनिल कुमार, एसएससी सुनील कुमार, राकेश कुमार ,सी एच आई पुष्पक कुमार , डीएसएस विमल कुमार, आरपीएफ निरीक्षक सारनाथ, ए रहमान, बी के मिश्रा ,श्रीनिवास कुमार, जे के सिंह, अभय कुमार,धर्मवीर भारद्वाज , कृष्णा धर , दिनेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी व अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी