अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलाया गया अभियान

सहरसा। अनुमंडल मुख्यालय बाजार में दुकानदारों के मनमानी के कारण हो रही अतिक्रमण से जाम की समस्या से की खबर दैनिक जागरण में प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद एवं अनुमंडल प्रशासन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:17 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 08:17 PM (IST)
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ  चलाया गया अभियान
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलाया गया अभियान

सहरसा। अनुमंडल मुख्यालय बाजार में दुकानदारों के मनमानी के कारण हो रही अतिक्रमण से जाम की समस्या से की खबर दैनिक जागरण में प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद एवं अनुमंडल प्रशासन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया। हालांकि अतिक्रमण अभियान के दौरान कई बार विरोध का सामना करना पड़ा। लोग भेदभाव करने की शिकायत कर रहे थे। पूछे जाने पर अंचलाधिकारी ने बताया कि किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। अनुमंडल मुख्यालय बाजार में जो अतिक्रमण की चपेट में हैं उन्हें दुकान को हटाना होगा। इसके अतिरिक्त इन्हीं की कोई आपत्ति हो तो वह आफिस में आवेदन दे सकते हैं। कई दुकानदार अपनी दुकानों को खुद हटाते रहे। अतिक्रमण हटाने के दौरान थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी जुटे रहे।

chat bot
आपका साथी