गोलीबारी के मामले में जदयू नगर अध्यक्ष समेत 11 गिरफ्तार

सहरसा। शहर के नया बाजार पासवान टोला में भूमि विवाद में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर दोनों पक्ष ने मामला दर्ज कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:39 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:29 PM (IST)
गोलीबारी के मामले में जदयू  नगर अध्यक्ष समेत 11 गिरफ्तार
गोलीबारी के मामले में जदयू नगर अध्यक्ष समेत 11 गिरफ्तार

सहरसा। शहर के नया बाजार पासवान टोला में भूमि विवाद में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर दोनों पक्ष ने मामला दर्ज कराया है।

सदर पुलिस ने इस मामले में जदयू के नगर अध्यक्ष दिनेश पासवान समेत 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, गत 11 जून की सुबह पासवान टोला में चार बीघा जमीन के लिए हुई गोलीबारी और मारपीट हुई थी। गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गये थे। इस घटना को लेकर एक पक्ष की सुनीता देवी ने केस दर्ज कराया है जिसमें मनोज दूबे, कन्हैया दूबे, पवन दूबे, भोला सिंह, प्रताप सिंह, मदन पासवान, गंडौरी कुमार, कमल पासवान, अनिल पासवान, शत्रुध्न पासवान, भरत पासवान, अरूण चौधरी, घोलट पासवान को नामजद किया गया है जिसमें हथियार के साथ घर पर हमला करने एवं गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। इस गोलीबारी में विष्णुदेव पासवान के बायें पांव में गोली लगी और एक भैंस भी जख्मी हुआ है। वहीं दूसरी ओर मनोज कुमार दूबे ने केस दर्ज कराया है जिसमें 18 नामजद सहित अन्य के विरूद्ध गोलीबारी करने और हमला कर मजदूर की पिटाई करने का आरोप लगाया है। दर्ज केस में कहा है कि 11 जून की सुबह करीब नौ बजे पासवान टोला के पश्चिम स्थित अपनी जमीन पर चारदिवारी का निर्माण करवा रहे थे। उसी समय उमेश पासवान, अर्जुन पासवान, प्रकाश पासवान, पिटू पासवान, विष्णुदेव पासवान, मनोज पासवान, अनोज पासवान, इंद्रजीत पासवान, रंजीत पासवान, साजित पासवान, पृथ्वी पासवान, गुलाब पासवान, लक्ष्मण पासवान, उमेश पासवान, सोना पासवान, सझिया देवी, कंचन देवी, शारदा देवी आदि पहुंचा और ईंट पत्थर चलाने लगे जिससे मजदूरों को काफी चोटें आई है। उमेश पासवान, अर्जुन पासवान ने 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए यह कहा कि अगर चहारदिवारी बनाना है तो तो रंगदारी देनी होगी। प्रभारी सदर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी