चुनाव में लगाए जाएंगे 76 सौ पुरूष और 25 सौ महिलाकर्मी

सहरसा। आसन्न विधानसभा निर्वाचन 2020 को ले मतदान पदाधिकारियों के बीच प्रथम नियुक्ति पत्र का वितरण

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:30 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:30 PM (IST)
चुनाव में लगाए जाएंगे 76 सौ 
पुरूष और 25 सौ महिलाकर्मी
चुनाव में लगाए जाएंगे 76 सौ पुरूष और 25 सौ महिलाकर्मी

सहरसा। आसन्न विधानसभा निर्वाचन 2020 को ले मतदान पदाधिकारियों के बीच प्रथम नियुक्ति पत्र का वितरण शुरू हो गया है। समाहरणालय स्थित कार्मिक कोषांग द्वारा संबंधित विभागों को उनके अधीनस्थ कर्मियों का नियुक्तिपत्र तामिला कराने के लिए प्रखंडवार काउंटर लगाकर दिया जा रहा है। इसके अलावा सभी पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी तथा तृतीय मतदान पदाधिकारियों के मोबाइल पर भी यह सूचना भेजी जा रही है। कोविड-19 के कारण 589 मतदान केंद्रों की बढ़ोतरी के बाद अब जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में कुल 1865 मतदान केंद्र पर चुनाव कराने की तैयारी चल रही है। मतदान संपन्न कराने के लिए 7600 पुरूष और 2500 महिला कर्मियों को लगाया जाएगा। प्रथम नियुक्ति पत्र के साथ इन सभी कार्मियों को एक अक्टूबर से दस अक्टूबर के बीच जिला स्कूल व केंद्रीय विद्यालय में प्रथम ईवीएम प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा दिया गया है। इन कार्मिकों को पूरी तरह दक्ष करने के लिए तीन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस क्रम में सेक्टर पदाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारियों को भी कार्यशाला के जरिए विभिन्न तरह की जानकारी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण कोषांग व कार्मिक कोषांग को ससमय प्रशिक्षण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। कार्मिक कोषांग के प्रधान सहायक कुंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि नियुक्तिपत्र तामिला का कार्य द्रुतगति से चल रहा है।

chat bot
आपका साथी