मतदान कर्मियों को दी गई मतदान केंद्रों के लिए सामग्री

सहरसा। पैक्स चुनाव के लिए शनिवार को मतदान कर्मियों को सामग्री उपलब्ध कराने के बाद रवाना किय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 07:06 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 07:06 PM (IST)
मतदान कर्मियों को दी गई मतदान केंद्रों के लिए सामग्री
मतदान कर्मियों को दी गई मतदान केंद्रों के लिए सामग्री

सहरसा। पैक्स चुनाव के लिए शनिवार को मतदान कर्मियों को सामग्री उपलब्ध कराने के बाद रवाना किया गया। प्रखंड क्षेत्र के नौ पंचायतों के 36 मतदान केंद्रों के पोलिग पार्टी का योगदान लेते चुनाव सामग्री उपलब्ध कराया गया। प्रखंड के कुल नौ पैक्सों में चुनाव होना है। चुनाव के लिए बनाये गये 36 मतदान केन्द्रों पर कुल 23775 मतदाता 40 अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

प्रखंड सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश रंजन ने बताया कि अध्यक्ष पद के धबौली पश्चिम में 7, धबौली पूर्वी में 6, धबौली दक्षिण में 3, पतरघट में 2, पस्तपार में 4, पामा में 7, किशनपुर में 3, जम्हरा में 5, गोलमा पूर्वी में 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि सदस्य पद के लिए कुल सामान्य 23 निर्विरोध, पिछड़ा 5 निर्विरोध, अतिपिछड़ा 10 निर्विरोध, अनुसूचित जाति 7 निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शेष 34 सदस्य पर चुनाव होना है। इस मौके पर सहायक रणविजय झा, मनीष कुमार मिश्रा, रमण कुमार, यशवंत कुमार रमण सहित कई कर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी