स्कूल खुलने के पहले दिन नहीं शुरू हुई पढ़ाई

सहरसा। राज्य सरकार के निर्देश के बाद भी जिले के हाई स्कूलों में 28 सितंबर से शैक्षणिक का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:27 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:27 PM (IST)
स्कूल खुलने के पहले दिन नहीं शुरू हुई पढ़ाई
स्कूल खुलने के पहले दिन नहीं शुरू हुई पढ़ाई

सहरसा। राज्य सरकार के निर्देश के बाद भी जिले के हाई स्कूलों में 28 सितंबर से शैक्षणिक कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। शहर के जिला स्कूल में सोमवार को अपराह्न एक बजे तक नवम वर्ग में पंजीयन के लिए छात्र जुटे थे। पंजीयन करा रहे छात्र दीपक ने पूछने पर बताया कि अभी तो कुछ दिन पहले ही नामांकन हुआ था। अब पंजीयन भी करा रहे है, जिसकी आज अंतिम तिथि है। क्लास शुरू होने के सवाल पर कहा कि यहां कहां पढ़ाई होती है। सब कमरे में चुनाव का कामकाज हो रहा है। कहीं बडे़- बडे़ टेबल बन रहे हैं तो कहीं चूना कराया जा रहा है। एक भी कमरा खाली नहीं है जहां पढ़ाई हो सकें। यही हाल ग‌र्ल्स हाई स्कूल का था। करीब दिन के दो बजे कुछ छात्राएं रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में लगी थी। प्राचार्य अशोक कुमार पंजीयन कार्य में सहयोग करते दिखे। पूछने पर उन्होंने कहा कि पढ़ाई कहां पर होगी। सभी कमरा चुनाव कार्य के लिए ले लिया गया है। वे खुद बरामो पर बैठकर कार्य निपटाते मिले। जिला प्रशासन द्वारा एक सप्ताह पहले ही पूरे स्कूल को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अधिग्रहण कर लिया है। शहर में तीन हाई स्कूलों का अधिग्रहण जिला प्रशासन ने किया है। जिसमें विधानसभा चुनाव कार्य मतगणना से लेकर बज्रगृह तक बनाया जाएगा। वहीं प्रतिदिन जिला स्कूल में चुनाव कर्मियों को ट्रेनिग दी जाएगी। इस कार्य में भी हाई स्कूल के शिक्षकों को लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी