रहुआमणि की आभा बनीं बीएनएमयू की प्रतिकुलपति

सहरसा। बीएनएमयू में प्रति कुलपति के पद पर डॉ. आभा सिंह को मनोनीत किये जाने पर उनके पैतृक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:18 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:18 PM (IST)
रहुआमणि की आभा बनीं बीएनएमयू की प्रतिकुलपति
रहुआमणि की आभा बनीं बीएनएमयू की प्रतिकुलपति

सहरसा। बीएनएमयू में प्रति कुलपति के पद पर डॉ. आभा सिंह को मनोनीत किये जाने पर उनके पैतृक गांव रहुआमणि में खुशी का माहौल है। इनके पिता स्वर्गीय डा. शालिग्राम सिंह क्षेत्र के सबसे पहले कुलपति बने थे। इनके भाई भी उच्चस्थ पद पर आसीन हैं। इनके प्रति कुलपति के पद पर मनोनयन किए जाने से सुधीर कुमार सिंह, अरविद कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की। लोगों ने आभा सिंह के मनोनयन पर राज्य सरकार को साधुवाद दिया। कहा कि जिला की पहली महिला हैं जो प्रति कुलपति बनीं है।

chat bot
आपका साथी