डूबने से बालिका की मौत

सहरसा। बसनही थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत गोदराम गांव में गुरुवार दोपहर मवेशी चार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:21 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 07:21 PM (IST)
डूबने से बालिका की मौत
डूबने से बालिका की मौत

सहरसा। बसनही थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत गोदराम गांव में गुरुवार दोपहर मवेशी चारा लेकर लौट रही एक 12 वर्षीय लड़की की नदी में डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर शव को पानी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद मृतक लड़की के परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी अनुसार रघुनाथपुर पंचायत के गोदराम वार्ड नं 5 निवासी हीरा सादा की 12 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी गुरुवार दोपहर मवेशी चारा लाने गांव स्थित सिघिया नदी के पार गयी थी। जहाँ लौटने के क्रम में बीच नदी में पैर फिसलने से गहरे में पानी में चली गई। गहरे पानी में जाने से डूबने से उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों के सहयोग से सोनम का शव बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची बसनही थाना पुलिस द्वारा शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। बच्ची की मौत कि ़खबर मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि सियाचारण मंडल, पंसस नितेश कुमार सिंह,चन्देशरी मेहता, सत्यनारायण सादा, नुनूलाल रजक, वकील सादा व तिरु सादा पीड़ित परिजनों से मिल ढ़ांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

chat bot
आपका साथी