मानसून से पहले करें बाढ़ से लड़ने की तैयारी : डीएम

सहरसा। मानसून की आहट पाकर जिले में बाढ़ से लड़ने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 05:56 PM (IST)
मानसून से पहले करें बाढ़ से लड़ने की तैयारी : डीएम
मानसून से पहले करें बाढ़ से लड़ने की तैयारी : डीएम

सहरसा। मानसून की आहट पाकर जिले में बाढ़ से लड़ने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। सोमवार की शाम बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपर समाहर्ता, अंचलाधिकारियों व संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

उन्होंने कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारियों को ससमय मुक्कमल किया जाना अपरिहार्य है। सभी संबंधित विभाग अपने-अपने प्राप्त दायित्वों के संदर्भ में संभावित बाढ़ पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित कर लें। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी अंचलों/प्रखंडों में लगे वर्षा मापक यंत्र की जांच कर लेंगे। अगर वर्षा मापक यंत्र कहीं खराबी हो तो उसे 15 जून, 2020 के पूर्व मरम्मती करा लेंगे। दो प्रशिक्षित कर्मी को प्रतिनियुक्त कर वर्षापात प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के संकट ग्रस्त व्यक्तियों/परिवारों की संख्या, निश्शक्तजनों, बीमार, वृद्ध, गर्भवती महिलाओं, धातृ महिलाओं एवं बच्चों की पहचान कर उसकी सूची एवं नजरी नक्शा तैयार कर लेने का निर्देश सिविल सर्जन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आइसीडीएस एवं सभी अंचलाधिकारी को दिया गया। तटबंधों की सुरक्षा के संदर्भ में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता, चंद्रायण/कोपरिया/सुपौल एवं पश्चिमी तटबंध निर्मली को निर्देश दिया। जिले में बाढ़ आश्रय स्थल एवं इसके अतिरिक्त अन्य उंचे स्थलों की पहचान करने तथा उक्त स्थलों का निरीक्षण कर वहां मूलभूत सुविधाओं यथा-चापाकल, शौचालय, रोशनी, सफाई आदि की व्यवस्था ससमय सुनिष्चित कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। सिविल सर्जन को अपने स्तर से संभावित बाढ़ की स्थिति में मानव दवा का आकलन कर उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। राज्य खाद्य निगम के गोदामों में खाद्यान्न की उपलब्धता एवं खाद्यान्न के भंडारण हेतु गोदामों को चिन्हित करते हुए बाढ़ पूर्व तैयारी हेतु पर्याप्त खाद्यान्न का भंडारण के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम को निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी को बताया गया कि पटना में बाढ़ के समय खोज एवं बचाव के लिए प्रषिक्षण पाए जिले के 39 गोताखोरों की सूची उपलब्ध है। हर पंचायत के 5-5 चयनित व्यक्तियों को खोज एवं बचाव कार्य हेतु प्रशिक्षण दिलावाया जाएगा। डीएम ने जिलाधिकारी ने पूर्व वर्षाें के नाविकों एवं नाव के लंबित विपत्रों का भुगतान लंबित रहने पर असंतोष व्यक्त करते हुए यथाशीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी