पुलिस क्लब परिसर में मिला शव हत्या की जताई जा रही आशंका

सहरसा। सदर पुलिस ने मंगलवार की सुबह पुलिस क्लब परिसर से एक व्यक्ति की लाश बरामद की है। शहर के बटराहा पुरानी जेल स्थित पुलिस क्लब परिसर से करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति की लाश बरामद की है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव के चेहरा पर जख्म के निशान थे और खून जमा हुआ था। शव कैसे पुलिस क्लब परिसर में पहुंचा या फिर किसी ने उसे यहां लाकर पीट - पीटकर हत्या कर दी। पुलिस इस बात का पता लगा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:49 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:49 PM (IST)
पुलिस क्लब परिसर में मिला शव
हत्या की जताई जा रही आशंका
पुलिस क्लब परिसर में मिला शव हत्या की जताई जा रही आशंका

सहरसा। सदर पुलिस ने मंगलवार की सुबह पुलिस क्लब परिसर से एक व्यक्ति की लाश बरामद की है। शहर के बटराहा पुरानी जेल स्थित पुलिस क्लब परिसर से करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति की लाश बरामद की है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव के चेहरा पर जख्म के निशान थे और खून जमा हुआ था। शव कैसे पुलिस क्लब परिसर में पहुंचा या फिर किसी ने उसे यहां लाकर पीट - पीटकर हत्या कर दी। पुलिस इस बात का पता लगा रही है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी सह सदर थानाध्यक्ष निशिकांत भारती सदल बल के साथ पुलिस क्लब घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर पुलिस ने आसपास के लोगों से भी मृतक के शिनाख्त करने की बात की। जिससे उसकी पहचान हो सके।

जानकारी के अनुसार, शहर के बटराहा पुरानी जेल समीप पुलिस क्लब परिसर में पुलिस अधिकारियों के लिए ही क्वार्टर बना हुआ है। फिलहाल चार पुलिस पदाधिकारी यहां रहते हैं। यहां रहने वाले सदर थाना में ही पदस्थापित कई पुलिस पदाधिकारी है। जिनकी मानें तो रात में ड्यूटी से दस बजे पुलिस क्लब पहुंचे और खाना खाकर सो गए। सुबह में बकरी चराने वालों ने शव मिलने पर हल्ला किया। तब जाकर देखा कि यहां एक व्यक्ति का शव मकान के पिछले वाले हिस्से की झाड़ में है। इसकी सूचना तत्काल ही सदर थाना को दी गयी। जिसके बाद प्रशिक्षु डीएसपी सहित पुलिस पदाधिकारी यहां पहुंचे।

----

उलझे हैं कई सवाल

----

यह आशंका जताई जा रही है कि इसकी कहीं हत्या कर शव को यहां फेंका गया है या फिर चोटिल होकर यहां गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि मरने वाला व्यक्ति पुलिस क्लब परिसर कैसे पहुंचा? जबकि यह आम रास्ता नहीं है। चारों ओर से बाउंड्री किया हुआ परिसर है। साफ-सफाई नहीं होने से चारों ओर झाड़ जंगल उग आए हैं। पुलिस लाश के शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी