फंदे से लटकता मिला महिला का शव

सहरसा। गोलमा पश्चिमी पंचायत के वार्ड दो शर्मा टोला में एक महिला का फंदे से लटका शव मंगलवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 12:25 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 12:25 AM (IST)
फंदे से लटकता मिला महिला का शव
फंदे से लटकता मिला महिला का शव

सहरसा। गोलमा पश्चिमी पंचायत के वार्ड दो शर्मा टोला में एक महिला का फंदे से लटका शव मंगलवार को बरामद हुआ। वैसे महिला की हत्या की गई या महिला ने आत्महत्या की यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मायके पक्ष के लोगों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है। लेकिन किसी प्रकार की शिकायत पुलिस के पास नहीं की गई है। ओपी अध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला का खुलासा होगा।

जानकारी के अनुसार पप्पू शर्मा की पत्नी रंजना देवी (27) का शव मंगलवार को अहले सुबह उसके कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि घर के सदस्य एक बारात में शामिल होने चले गये थे। घर में मात्र उसकी सास थी। सुबह शव लटके रहने पर हल्ला हुआ तो आसपास के लोग भी पहुंचे। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा इसे आत्महत्या बताया जा रहा था। लेकिन आत्महत्या का कारण अबतक सामने नहीं आया है। सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल पर मृतक का शव जमीन पर रखा मिला है। लेकिन प्रथम ²ष्टया लग रहा है कि उसकी मौत फांसी लगने से हुई है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला का खुलासा हो पाएगा। वहीं मृतका के पिता सरयुग शर्मा तथा मां सुनीता देवी ने उसकी हत्या ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा किये जाने की आशंका जताई है। मृतका के मायके शंकरपुर सिंहेश्वर से पहुंचे लोगों ने कहा कि इसकी हत्या की गई 8ै। परंतु पुलिस के पास कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि लगभग पांच साल पहले उसकी शादी पप्पू शर्मा से हुई थी और वह मां बनने वाली थी। ओपी अध्यक्ष ने कहा कि लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पूर्व मुखिया शैलेंद्र कुमार, कृष्णदेव पंडित सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी