पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार

सहरसा। रविवार को सदर थाना क्षेत्र के सिसई अगवानपुर से एक बदमाश को सदर पुलिस ने पिस्तौल के साथ पकड़ा है। गिरफ्तार बदमाश सौरव कुमार सिसई अगवानपुर का ही रहनेवाला बताया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:28 PM (IST)
पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार
पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार

सहरसा। रविवार को सदर थाना क्षेत्र के सिसई अगवानपुर से एक बदमाश को सदर पुलिस ने पिस्तौल के साथ पकड़ा है। गिरफ्तार बदमाश सौरव कुमार सिसई, अगवानपुर का ही रहनेवाला बताया जाता है।

प्रशिक्षु डीएसपी सह सदर थानाध्यक्ष निशिकांत भारती ने बताया कि सूचना मिली कि ग्रामीणों ने एक बदमाश को पिस्तौल के साथ पकड़ लिया जिसे सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लाई है। मिली जानकारी अनुसार सिसई अगवानपुर में ही सौरव अपने एक अन्य साथी के साथ किसी अपराध की योजना बना रहा था। ग्रामीण ने दोनों को संदिग्ध हालत में देख उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पिस्तौल निकालकर हवाई फायरिग कर दी। ग्रामीणों ने सौरव कुमार को पकड़कर जमकर पिटाई की और उसे खूंटे में बांध दिया। तब ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाश सौरव कुमार को पिस्तौल सहित पकड़कर सदर थाना ले आयी। जहां से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में भर्ती बदमाश सौरव कुमार ने पूछने पर बताया कि उसके साथ सिसई का ही प्रमोद कुमार था। जिसने गोली चलायी थी। ग्रामीणेां के जुटने पर वह भाग गया। सदर पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है। सदर अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी